फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रोफेसर कॉलोनी में सुधरेगी जलनिकासी की व्यवस्था

Thu, 23 Nov 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से 64.05 लाख रुपये के तीन कामों के ई-टेंडर लगाए गए हैं। इनमें मुख्य काम शहर के वार्ड आठ की प्रोफेसर कॉलोनी में पानी निकासी की व्यवस्था का है। इस पर 46.90 लाख रुपये खर्च की तैयारी है। कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर 300 व 250 एमएम की एनपी-2 पाइप लाइन बिछेगी। जिस एजेंसी या ठेकेदार को काम मिलेगा होगा, उसे पांच माह 20 दिन में यह कार्य पूरा करना होगा।
प्रोफेसर कॉलोनी का काफी क्षेत्र काफी नीचे है, जिससे बारिश के दिनों में यहां जलभराव की समस्या अधिक रहती है। हालांकि कई वर्षों से जलभराव से बचाव के लिए यहां कई उपाय व काम हुए, पर इसके बाद भी कई जगह पानी निकासी की व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रख निगम अफसरों की ओर से यहां 46.90 लाख रुपये से पाइप लाइन बिछाने का टेंडर लगाया है। इस 21 नवंबर को लगे टेंडर में 15 दिसंबर तक बिड मांगी गई है। जिन कामों के टेंडर लगे हैं, उनमें वार्ड नौ में 17.06 लाख रुपये की लागत से सीसी फुटपाथ व गली का निर्माण होगा। इनमें सीसी फुटपाथ 14.29 लाख रुपये से मॉडल कॉलोनी में आर्य समाज मंदिर से महाराणा प्रताप पार्क तक बनना है।
इसके वर्क अलॉट के तीन माह 25 दिन में संबंधित एजेंसी या ठेकेदार को निर्माण करना है। इसके 21 नवंबर को लगे टेंडर में 30 नवंबर तक बिड मांगी गई है। ऐसे ही रामपुरा में राजकुमार ओबेरॉय के घर से हरिओम चक्की व साथ लगती गली का 3.31 लाख रुपये से निर्माण होना है। जिसे संबंधित एजेंसी या ठेकेदार को वर्क अलॉट से तीन माह 25 दिन पूरा करना है। इसके 18 नवंबर को लगे टेंडर में 29 नवंबर तक बिड मांगी गई है।
विज्ञापन

शहर के लिए जो कार्य जरूरी है, उन्हें नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया के जरिये कराया जा रहा है। प्रयास है कि समय रहते गुणवत्ता के साथ यह कार्य पूरे कराए जाएं। इसके लिए संबंधित शाखा के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें