फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाफिजपुर में जलनिकासी का इंतजाम न समाधान

Sun, 26 Feb 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण सारा गंदा पानी गलियों में जमा होने लगा है। पानी ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर आ गया है। जिससे परेशानी और बढ़ गई है। जिस कारण पीडब्ल्यूडी की सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी निकासी का इंतजाम करवाने व पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बह रहे पानी को बंद करवाने की गुहार लगाई है।
ग्रामीण नाजर, कुर्बान काला व शावेज का कहना है कि गांव में गंदे पानी की निकासी का इंतजाम नहीं है। जिसके चलते घरों का पानी गांव की गलियों व आबादी में जमा है। गंदा पानी जमा हो जाने से वह सड़ गया है जिसके चलते बदबू आने लगी है। हालात ये हो गए हैं घर के बाहर तो दूर अंदर बैठना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा खराब हालत बच्चों को हो रही है। बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर ही स्कूल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कई बार बच्चों की वर्दी तक खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी निकासी का इंतजाम करवाने की गुहार लगाई है।इस बारे में गांव के सरपंच इकबाल सिटी का कहना है की गांव में पानी निकासी के इंतजाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क पर बह रहे गंदे पानी के लिए नाला बनवाया जाएगा। इसके लिए सरकार से मांग की गई है। इस बारे में एसडीओ पीडब्ल्यूडी जसमेर का कहना है कि हाफिजपुर गांव में सड़क पर बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए स्थाई इंतजाम किए जाएंगे ताकि गंदा पानी पीडब्ल्यूडी की सड़क को क्षतिग्रस्त न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें