फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाले का पानी कोटला स्कूल और आसपास के घरों में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। कोटला के राजकीय स्कूल के मध्य से गुजर रहे नाले की निकासी बाधित होने से शुक्रवार की रात बारिश का पानी स्कूल के आसपास की आबादी क्षेत्र में भर गया। नाले का पानी स्कूल के कमरों व आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गया। वहीं आबादी क्षेत्र में जलभराव होने से लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी सतिंद्र, महबूब, सलीम ने बताया कि स्कूल से गुजर रहे नाले की निकासी अवैध कब्जे के कारण बाधित है, जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। दो साल पहले जलभराव होने पर पंचायत ने नाला स्कूल से बाहर करने के अलावा अवैध कब्जे हटवाने का वादा किया था। इसके बावजूद कुछ नहीं किए जाने से ग्रामीणों को फिर से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नाले का पानी स्कूल के अलावा आंगनबाड़ी, मिड-डे-मिल रसोईघर व कमरों तक भी पहुंच गया। इस कारण आंगनबाड़ी व रसोईघर में रखा राशन खराब हो गया। स्थिति यह है कि जलभराव कम न हुआ तो सोमवार को कक्षाओं तक पहुंचना बच्चों के लिए मुश्किल हो जाएगा। वहीं जलभराव कम होने पर भी बच्चों को कीचड़ व बदबू का सामना करना पड़ेगा।
इस नाले का पानी स्कूल के साथ लगते कुछ घरों व गली में भी भर गया। नसीब, सतारा, इकबाल व कमल हसन ने बताया कि घरों में जलभराव होने से उनका घरेलू सामान, अनाज व पशुचारा खराब हो गया। गलियों में भी जलभराव होने से ग्रामीण न तो अपने घरों के अंदर और न ही गली में बैठ पा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें