फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बलिदान दिवस पर डॉ. मुखर्जी को किया याद

Tue, 25 Jun 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कस्बा में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल प्रधान चंद्रमोहन कटारिया ने की।
वहीं भोगपुर में पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया व कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अपनाने को कहा। मलिकपुर बांगर गांव में पूर्व सरपंच राजकुमार के निवास पर पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन विनिन सिंगला ने शक्ति केंद्र प्रमुखों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहड़वाला में शिव कौशिक, बिलासपुर के शक्ति केंद्र पर प्रवेश धीमान, भट्टूवाला में युवा प्रधान भाजपा कुलवंत सिंह, सिंटू राणा, ककड़ौनी में दीपक भारद्वाज, संजीव पाबनी, संधाय में महिपाल संधाय, बनकट में ब्लाॅक समिति चेयरपर्सन सुनीता गुर्जर, भूषण गुर्जर, घाड़ क्षेत्र के रणजीतपुर व अन्य कई शक्ति केंद्रों पर जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें