कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्कूल
जगाधरी। भारत रत्न और मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि वैज्ञानिक डॉ. दलबीर सिंह ने कहा कि विश्व में जितनी भी तरक्की हुई है उसका कारण वैज्ञानिक है। सुई से जहाज तक सभी अविष्कार वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने वाले लोगों ने किए हैं। उन्होंने डॉ. कलाम के मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रमों के योगदान का उदाहरण दिया। कार्यक्रम में सोहन लाल, सौरव सिंगला, विवेक जैन, भारती शर्मा, रेखा शर्मा, संगीता चावला सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद