फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉ. बलबीर सिंह बने आरसीपीटीए हरियाणा के अध्यक्ष

Tue, 31 Mar 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप​स्थित वक्ता। कॉलेज
विज्ञापन
यमुनानगर। रिटायर्ड कॉलेज प्रिंसिपल एंड टीचर्स एसोसिएशन (आरसीपीटीए) हरियाणा की जनरल बॉडी की विशेष बैठक दयानंद कॉलेज में आयोजित हुई। इस दौरान महासचिव डॉ. आरके अवस्थी ने अक्टूबर 2025 में यमुनानगर में हुई बैठक के मिनट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। डॉ. मल्होत्रा ने रिटायर्ड शिक्षकों की मांगों नोशनल इंक्रीमेंट और ग्रेच्युटी राशि बढ़ाने से जुड़ी फाइल के वित्त विभाग में लंबित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद विचार-विमर्श उपरांत नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन हुआ। गुरुनानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. बलबीर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर डॉ. एल.एस. यादव (संरक्षक), डॉ. एम.एस. खांची (उपाध्यक्ष), डॉ. आर.के. अवस्थी (महासचिव), डॉ. सुखवंत सिंह (वित्त सचिव), डॉ. अनिरुद्ध भारती (प्रेस सचिव) और डॉ. अमरसिंह मल्होत्रा (लीगल एडवाइजर) नियुक्त हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि रिटायर्ड शिक्षकों के हितों की पूर्ति के लिए सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें