फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में चार लोगों पर केस

Fri, 01 Aug 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विवाहिता ने दहेज के लालच में उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में कस्बा की गुलशन कॉलोनी निवासी सिमरनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी पुराना हमीदा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं दी थी। लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे।

शादी के कुछ समय बाद वे उसे दहेज के लिए ताने देने लगे और प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति हरप्रीत सिंह व ससुराल पक्ष की मनप्रीत कौर, हरजिंदर व राजविंदर कौर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें