फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दवा मिलने से पहले अव्यवस्था की खुराक

Tue, 03 Sep 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार कराना इतना आसान नहीं है। इस अस्पताल का भवन अब एक से भले ही चार मंजिला बन गया हो, लेकिन अव्यवस्थाओं का आलम अब भी बदस्तूर जारी है। अस्पताल में ओपीडी की पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टरों से चेकअप, लैब टेस्ट से लेकर दवाई लेने तक हर जगह लंबी लाइन लगी रहती है।
यदि किसी को बुखार की भी दवा लेनी है तो उसे अस्पताल में सुबह से दोपहर हो जाती है। फिर भी दवाई मिल पाएगी या नहीं यह भी कहना मुश्किल है। भीड़ ज्यादा है लेकिन मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी तक नहीं है। मजबूरन मरीज फर्श पर ही बैठ जाते हैं या फिर लेट कर किसी तरह राहत पाने का प्रयास करते हैं। अस्पताल में दवाइयों की कमी है। इसलिए मरीजों को मजबूरन अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र या फिर बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


कतार में लग कर भी दवा नहीं मिली
नाहरपुर गांव की शकुंतला ने बताया कि उसको कुछ दिन से सांस लेने में दिक्कत है। इसके अलावा बदन दर्द भी रहता है। वह सुबह आठ बजे घर से निकली थी। करीब नौ बजे अस्पताल में पहुंच गई थी। अस्पताल में आई तो पर्ची बनवाने वाले काउंटर पर एक-दो नहीं बल्कि कई लाइनें लगी थी। पौने 10 बजे उसकी पर्ची बनी। इसके बाद काफी देर तक डॉक्टर से चेकअप कराने के लिए लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद दवाई लेने गई तो वहां भी लंबी लाइन लगी हुई थी। पौने 12 बजे उसका नंबर आया, लेकिन सारी दवाई नहीं मिली। कुछ दवा देकर काउंटर से बताया गया कि बाकी बाहर से खरीद लेना।
नहीं मिली स्किन की सारी दवा
रामपुर निवासी अमित ने बताया कि उसे स्किन की दिक्कत है। वह सुबह 10 बजे अस्पताल में दवाई लेने आया था। उसे पहले पर्ची के लिए और फिर दवाई के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ा। पौने 12 बजे उसे लंबी लाइन में लगने के बाद भी सारी दवाई नहीं मिली। डॉक्टर ने पर्ची पर चार दवाइयां लिखी थी, लेकिन इनमें से उसे दो दवाई ही मिली। बाकी की काउंटर से बाहर से खरीदने को कहा गया। कर्मचारी ने कहा कि बाहर जन औषधी केंद्र से दवाई खरीद लेना। अस्पताल में कभी भी पूरी दवाई नहीं मिली, इसलिए बाहर से खरीदने को बोल दिया जाता है।
कमर दर्द की दवा पौने 12 बजे मिली
झारखंड निवासी अकु मारंडी ने बताया कि यमुनानगर में काम करता है। इन दिनों बूड़िया चुंगी के पास किराये के मकान में रहता है। कई दिनों से उसकी कमर में दर्द था। इसलिए वह आज दवाई लेने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में आया था। वह आठ बजे अस्पताल में आ गया था। पौने नौ बजे उसकी पर्ची बनी। इसके बाद पौने 12 बजे दवाई मिली, लेकिन वह भी आधी। आधी दवाई उसे बाहर से खरीद कर खाने को कहा गया।
विज्ञापन

आज ही चार्ज लिया : पीएमओ
जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजौत किरण ने बताया कि मैंने आज ही अस्पताल में पीएमओ का चार्ज लिया है। अभी अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ से बैठक की जानी है। अस्पताल में कौन सी कमियां हैं, आने वाले दिनों के लिए और क्या अच्छा कर सकते हैं, इस पर बात की जानी है। अस्पताल में कौन सी दवाओं की कमी है, इसके बारे में पता किया जाएगा। प्रयास यही रहेगा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें