फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई कोरोना संघर्ष समिति

विज्ञापन
अप्रवासी मजदूरों को राशन वितरित करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
छछरौली कोरोना संघर्ष समिति द्वारा छछरौली, जगाधरी व यमुनानगर में अपने परिवारों समेत रह रहे अप्रवासी मजदूरों को राशन वितरित किया गया। कोरोना संघर्ष समिति अध्यक्ष डॉ राम कुमार चौधरी ने बताया कि देश में आई महामारी के चलते सरकार द्वारा लॉक डाउन किया हुआ है। जिसकी सभी देशवासी पूरी तरह से पालना कर रहे हैं। देश में चल रहे लोक डॉन की वजह से रोज कमा कर खाने वाले मजदूरों के आगे रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। गरीब और बेसहारा परिवारों के रोजी-रोटी के संकट को देखते हुए कोरोना संघर्ष समिति गठित की गई। जिसमें सभी वर्ग के लोगों को जोड़ा गया यह समिति आर्थिक रूप से मजबूत लोगों से अनाज दालें खाद्य सामग्री एकत्रित कर क्षेत्र में परिवार सहित रह रहे अप्रवासी मजदूरों को बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में इंसान की पहचान होती है। इस समय सैकड़ों ऐसे गरीब परिवार हैं जो क्षेत्र में रह रहे जोगी दूरदराज से आकर पिछले कई सालों से यहीं पर काम कर रहे हैं और परिवार समेत रहते हैं। जगाधरी में प्लाईवुड उद्योग व बर्तन उद्योग में यूपी व बिहार से लाखों की तादाद में अप्रवासी मजदूर रहते हैं। लॉक डाउन होने की वजह से सभी के सामने परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हुआ है इस संकट की घड़ी में कोरोना संघर्ष समिति ऐसे परिवारों के साथ है और उनको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रवासी मजदूरों को राशन वितरित करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
अप्रवासी मजदूरों को राशन वितरित करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें