सफाई कर्मचारी को सम्मानित करते स्थानीय लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर आर्य समाज बुढ़िया और मोहल्ला मनियारान के निवासियों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत डोर टू डोर कूड़े का उठान कर रहे सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया गया। आर्य समाज बुढ़िया के सचिव राकेश ग्रोवर ने कहा कि लखमी चंद अपने कर्तव्य का बाखूबी पालन कर रहे हैं। इसी उपलक्ष में आज उन्हें सम्मानित किया गया हैं।