व्यासपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल कुराली में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवा कलां और सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल व्यासपुर के बीच खेला गया, जिसमें जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोगपुर और दून इंटरनेशनल स्कूल कुराली के बीच हुआ, जिसमें दून इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
अंडर-17 बॉयज वॉलीबॉल फाइनल में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोगपुर और गणपति कान्वेंट स्कूल बिलासपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें गणपति कान्वेंट स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 बॉयज फाइनल मुकाबले में दून इंटरनेशनल स्कूल कुराली ने जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवा कलां को 21-9 और 21-16 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य हंसराज चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।