फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु रविदास मंदिर के दानपात्र से दान राशि चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव ढलौर स्थित गुरु रविदास मंदिर के दानपात्र से दान की धनराशि चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। व्यासपुर क्षेत्र के गांव ढलौर निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में गुरु रविदास मंदिर है। यहां दान राशि के लिए दानपात्र रखा है। 23 जनवरी की रात को मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें से करीब 20 हजार रुपये की दान राशि चोरी कर ली गई। जांच के दौरान पता चला कि यह दान राशि गांव सरदेहडी की टपरियों निवासी लक्की उर्फ गोली और ढलौर निवासी दिनेश ने चोरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें