रादौर। गांव दोहली में चोरों ने शिव मंदिर में रखा दानपात्र चुरा लिया। पुलिस ने गांव के सरपंच की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। सरपंच रजनीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई की सुबह ग्रामीणों ने उनको मंदिर का दानपात्र खेतों में पड़ा होने की सूचना दी। जिस पर उसने शिवमंदिर में जाकर देखा तो मंदिर का दानपात्र गायब था। चोरों ने शिव मंदिर में रखा दान पात्र चुरा लिया। दानपात्र में पूरे वर्ष की दानराशि करीब 10 हजार रुपये थी। संवाद