जठलाना। चोरों ने गांव करतारपुर के समीप आवर्धन नहर किनारे स्थित शिव मंदिर से दानपेटी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करतारपुर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जून की सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर की दानपेटी गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। पंचायत की ओर से गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उम्मीद है कि कैमरों की फुटेज की जांच से आरोपी की पहचान हो सकेगी।
-