फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसडी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 28 Jul 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल में प्राचार्या के साथ विजेता टीम के ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में एसडी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इस दौरान विद्यालय की 14 वर्ष और 19 वर्ष आयु वर्ग लड़कों की टीमों ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अंडर-19 आयु वर्ग लड़कियों की टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग लड़कों के फाइनल मुकाबले में एसडी पब्लिक स्कूल की टीम ने एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग लड़कों की कबड्डी के फाइनल मुकाबले में एसडी पब्लिक स्कूल की टीम ने स्वराज पब्लिक स्कूल को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-19 आयु वर्ग लड़कियों की टीम ने बॉस्केटबॉल में राजकीय कन्या विद्यालय जगाधरी को हराकर द्वितीय स्थान हासिल किया। मनमीत ने अंडर-14 आयु वर्ग श्रेणी की 100 और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या उषा शर्मा ने शिक्षकों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके नियमित अभ्यास, अनुशासन, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्राचार्या ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उप प्राचार्या पूजा त्रिखा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें