संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की शास्त्री कॉलोनी में एनआरआई अमनजोन सिंह खुराना के घर से 500 अमेरिकी डॉलर समेत लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी हो गई। चोरी का आरोप किरायेदार अभी शर्मा पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शास्त्री कॉलोनी निवासी अमनजोत सिंह खुराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमेरिका में रहता है। उसकी मां व बहन भी उसके पास ही रहती है। यह मकान किराये पर दिया हुआ है। आठ दिसंबर को दोपहर तीन बजे जब वह घर आया तो ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर घर से 500 अमेरिकी डॉलर, दो सौ रुपये के 100 नोट, सौ रुपये के 100 नोट, 50 रुपये के 100 नोट, सोने की चेन, अंगूठी व अन्य आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब तीन लाख 25 हजार रुपये है। आरोप है कि चोरी किरायेदार अवि ने की है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जां शुरू कर दी।