फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रैली में गए डॉक्टर, अस्पतालों में मरीज परेशान

Fri, 06 Nov 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बंद पड़ा फिजि​शियन का केबिन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला में वीरवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जिले के स्वास्थ्य विभाग के तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई। इसका असर जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं पर दिखाई दिया। जिला नागरिक अस्पताल और उप जिला अस्पताल जगाधरी में तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के केबिन दिनभर बंद रहे।
ऐसे में उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। जिला नागरिक अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग और फिजिशियन डॉ. आईएनएल कुमार की ड्यूटी अंबाला रैली में लगाई गई थी। वहीं, उप जिला अस्पताल जगाधरी से सर्जन डॉ. संजीव को भी वीआईपी ड्यूटी पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने सामान्य प्रक्रिया के तहत पर्ची बनवाई और संबंधित डॉक्टर के केबिन के बाहर कतार में लग गए। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें पता चला कि डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं हैं। पीएमओ डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि दूसरे डॉक्टरों से उपचार उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें