फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉक्टर दे रहा था लड़का होने की दवाई, पीएनडीटी की टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर दे रहा था लड़का होने की दवाई, पीएनडीटी की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन


यमुनानगर। पीएनडीटी की टीम ने मंगलवार देर रात रेलवे स्टेशन रोड पर भाटिया बिल्डिंग के सामने वाली गली में स्थित मलिक क्लीनिक पर दबिश दी। आरोप है कि यहां डॉक्टर रविंद्र गर्भवतियों को लड़का होने की शर्तिया दवाई देता था। टीम ने उसे दवाई देते हुए पकड़ लिया। मामले में देर तक पीएनडीटी की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीएनडीटी की टीम को शिकायत मिल रही थी कि भाटिया बिल्डिंग के सामने एक डॉक्टर शर्तिया लड़का होने की दवा देता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला मरीज की मदद से डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब वह मरीज को दवाई देने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉक्टर विपिन गोंदवाल ने बताया कि डॉक्टर को लड़का होने की दवाई देते हुए पकड़ा गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें