फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से अटकीं डीएल, आरसी की फाइलें

Fri, 26 Jul 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। लोग अस्थाई नंबर व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर मजबूर हो रहे हैं। आवेदन करने के बाद भी लोगों की आरसी व लाइसेंस नहीं बन रहे हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल के कारण यह लंबित है। हड़ताल बेमियादी है, जिस कारण लोगों को इसके बारे सटीक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
ऐसे में यातायात पुलिस की परेशानी भी बढ़ गई है, चूंकि ऐसे लोगों का चालान करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। यही नहीं एक्सपायर हो चुके लाइसेंस का नवीनीकरण न होने से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण करीब 500 लाइसेंस ई-दिशा केंद्र में लंबित हैं। इसके अलावा इतने ही वाहनों का पंजीकरण भी लंबित है। ई-दिशा केंद्र बिल्कुल वीरान पड़ा है और अब लोगों ने यहां चक्कर लगाना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर्स की बेमियादी हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज लगभग ठप हो गए हैं। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर्स न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिन कार्यालयों में धक्के खाने के बाद अब लोगों ने आना ही बंद कर दिया है। वीरवार को भी कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल पर रहे। इस दौरान मांगों को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने वीरवार को भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
हड़ताल के कारण के ई-दिशा केंद्र में लगभग सभी काम ठप हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा आरसी, लाइसेंस बनवाने वालों को परेशानी हो रही है। ई-दिशा केंद्र में सबसे ज्यादा लोग आरसी व लाइसेंस बनवाने आते हैं। यहां हर दिन करीब 150 वाहनों की आरसी के साथ लाइसेंस बनाए जाते हैं।
हड़ताल के कारण यह काम बिल्कुल ही बंद है। लोग बिना लाइसेंस व आरसी के वाहन चला रहे हैं। ई-दिशा केंद्र आए मनीष कुमार ने बताया कि कई दिन पहले लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। हड़ताल के कारण कई दिन से काम लंबित है। बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चला सकते हैं। ऐसे में वह काफी दुविधा में फंस गया है।
हड़ताल के कारण लाइसेंस, वाहनों की आरसी, रजिस्ट्री इत्यादि सभी काम लंबित हैं। लोगों को परेशानी के साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिना आरसी व लाइसेंस वाहन चलाने को लेकर किसी तरह के कोई निर्देश नहीं है। अभी इसे लेकर कोई वैकल्पिक आदेश नहीं हैं। - सोनू राम, एसडीएम जगाधरी।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण वाहनों की आरसी व लोगों के लाइसेंस नहीं बन पा रहे हैं। इससे कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे वाहन चालकों को रोकने पर वे आवेदन किए जाने की बात कहते हैं। इस पर लाइसेंस नवीनीकरण के मामलों को ही नजरअंदाज किया जा रहा है। -जगदीश चंद्र, प्रभारी थाना यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें