फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पूरे शहर की किलेबंदी

Sat, 02 Nov 2013 09:34 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर में दिवाली के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और तुरंत काबू पाने के उद्देश्य से प्रशासन ने प्रबंध चाक चौबंद किए हुए हैं। पुलिस विभाग से लेकर फायरब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम की ओर से दिवाली के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


इस दिन पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए हैं। शहर के बाजारों में दिन और रात को पूरी तरह से पुलिस का पहरा रहेगा। आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए यमुनानगर और जगाधरी के साथ-साथ फायरब्रिगेड की एक गाड़ी बिलासपुर में भी खड़ी की गई है। वहीं बर्न केस के लिए ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

सभी डॉक्टर रहेंगे ऑन कॉल
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विजय दहिया का कहना है कि रूटीन में जिस डॉक्टर की ड्यूटी रहेगी वह तो तैनात रहेगा ही साथ ही एक अन्य डॉक्टर अस्पताल में मौजूद रहेगा। अस्पताल के जो भी डॉक्टर हैं, सभी ऑन कॉल रहेंगे। इस दिन जिस भी तरह का मरीज अस्पताल में आता है उसके स्पेशलिस्ट डॉक्टर को कॉल कर मौके पर बुला लिया जाएगा। इसके साथ ही एंबुलेंस चालक भी पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे।
विज्ञापन

 
शहर में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने और लोग शांति से त्योहार बना पाएं, इसके लिए शहर के विभिन्न चौक और बाजार में पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ गार्ड भी तैनात किए हुए हैं। ब्लॉक में भी पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है। पूरे जिले में 1000 हजार पुलिस कर्मचारी और 300 गार्ड तैनात हैं। इसके साथ ही 11 पीसीआर और 13 राइडर भी शहर में तैनात किए गए हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे ऑन रहेगा। उनका कहना है कि हर थाना प्रभारी को नाकेबंदी के लिए 20 से 25 कर्मचारी भी दिए गए हैं। जोकि अपने हिसाब से दिवाली के मद्देनजर नाकेबंदी करेंगे। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। त्योहार के दिन जिले में शांति बनाए रहे और हर व्यक्ति सुरक्षित रहे पुलिस विभाग का पूरा प्रयास रहेगा। पूरा पुलिस महकमा दिवाली पर ऑन ड्यूटी रहेगा।
 
सभी कर्मचारी रहेंगे ऑन ड्यूटी
दिवाली पर लोग बड़ी मात्रा में अतिशबाजी करते हैं, जिससे जाने अनजाने में आग की घटनाएं घटित हो ही जाती हैं। इसको देखते हुए इस बार फायरब्रिगेड की ओर से भी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। सभी 82 कर्मचारी इस दिन ऑन ड्यूटी रहेंगे। फायर ऑफिसर गुलशन का कहना है कि सभी कर्मचारी पांच नवंबर तक दिनरात ड्यूटी पर रहेंगे। जिले में इस समय फायरब्रिगेड की कुल 13 गाड़िया हैं।

जिसमें एक गाड़ी बिलासपुर में तैनात की गई है। इसके साथ ही एक गाड़ी जगाधरी, कैंपेन ग्राउंड, हुडा सेक्टर-17, आईटीआई, वर्कशाप और एक गाड़ी सिटी सेंटर के पास तैनात की गई है। उनका कहना है कि अगर कहीं पर भी कोई आग लगने की घटना होती है, तो प्रयास रहेगा कि उस पर बिना किसी जान-माल के नुकसान से पहले काबू पा लिया जाए।

हर स्टेशन पर रहेंगे 10 से 15 कर्मचारी
दिवाली पर हर घर रोशन रहे इसके लिए इस बार बिजली निगम की ओर से भी कदम उठाए गए हैं। बिजली निगम के एसई एचपी शर्मा ने बताया कि सभी पावर हाउस और सेंटर पर 10 से 15 कर्मचारी स्पेशन ड्यूटी पर रहेंगे। जहां कहीं भी बिजली सप्लाई में दिक्कत आती है, तो ये कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सप्लाई को ठीक करेंगे।

दिवाली पर जगमगाया कपालमोचन मेला क्षेत्र
बिलासपुर में एतिहासिक एवं प्राचीन कपालमोचन मेला क्षेत्र पहली बार दीवाली पर लाइटों से जगमगाया। पूरे कपाल मोचन क्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय मेले से पूर्व ही मेला प्रशासन के द्वारा पूरे क्षेत्र को लाइटों से सजा दिया गया है।

रात को जगमगाते हुए लाइटों से सरोवर और मंदिर का आकर्षण देखते ही बनता है। एसडीएम पूजा चावरिया का कहना है कि मेला क्षेत्र को सजाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बीडीपीओ जोगेश कुमार ने बताया कि पिछले पांच दशकों में पहली बार पूरा कपाल मोचन क्षेत्र लाइटों से जगमगाएगा। उन्हाेंने कहा कि ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य मेला को यादगार बनाना है।  
 
नहीं लिया जाएगा अतिरिक्त बिजली खर्च
मेला क्षेत्र में काम कर रही बिजली एजेंसी संचालक रविंद्र सिंह ने बताया कि ने दीवाली के शुभ अवसर पर कपाल मोचन क्षेत्र को जगमागाने और शिव चौक बिलासपुर को जगमगाने के लिए जो भी किराया होगा वह प्रशासन से नहीं लिया जाएगा। इस क्षेत्र से लाखों लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें