फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्यांशी मिस, केशव शर्मा बने मिस्टर फ्रेशर

Tue, 06 Oct 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जगाधरी में आर्ट्स फैकल्टी की ओर से नवआगंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। दिव्यांशी को मिस फ्रेशर और केशव शर्मा को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में रचनात्मक गतिविधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम कन्वेनर सपना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सह-कन्वेनर राहुल और अभिषेक ने विभिन्न गतिविधियों का समन्वय किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर पूनम गर्ग और प्रो. सीमा जैन ने निभाई। मंच संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उषा देवी और वरिष्ठ विद्यार्थियों ने किया।
विज्ञापन

फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। आर्ट्स फैकल्टी के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार जताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें