जगाधरी। जिले के दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। एक खिलाड़ी का ग्रैपलिंग और दूसरे का चयन योग प्रतियोगिता में किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी बूड़िया रोड स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं।
दोनों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले व संस्थान का नाम रोशन किया है। चौथी की शिवांशी ने राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छठी के दिव्यम ने ग्रैपलिंग में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रस्तर पर अपना नाम पक्का किया है।
विज्ञापन
शिवांशी ने योगासन की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता। बेहद शानदार प्रदर्शन के बल पर शिवांशी का चयन राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसी तरह ग्रैपलिंग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यम ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रस्तर पर नाम पक्का कर लिया। अब दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्राचार्या पारुल कुमार ने दोनों खिलाड़ियों राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और अनुशासन से अभिभावकों, स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों के लिए दोनों खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों ने राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है।
स्कूल में प्राचार्या व शिक्षकों के साथ दिव्यम। संस्थान