फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिवांक की टीम ने जीता बास्केटबॉल मुकाबला

Sun, 06 Apr 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार को बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा नौ, 10वीं व 11वीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतिम मुकाबला शिवम व दिवांक की टीमों में हुआ। शिवम की टीम ने पांच बास्केट अंक प्राप्त किए, वहीं दिवांक की टीम ने सात बास्केट अंक प्राप्त कर दो अंकों से जीत प्राप्त की। आयोजन कोच सचिन कुमार, आंचल शर्मा व संस्कृत शिक्षक बलराम शर्मा ने कराया। प्रधानाचार्य प्रमोद ग्रोवर ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें