फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला सचिवालय के फायर अलार्म ठप, पाइपलाइन के नोजल टूटे पड़े

Fri, 01 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बिजली व नेटवर्किंग तार का जाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में प्रशासनिक व्यवस्था की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां आग से बचाव के इंतजाम भी कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं। डीडीपीओ कार्यालय की दीवार पर लगा फायर अलार्म कंट्रोल पैनल शोपीस बना हुआ है। हालांकि इसका तार प्लग में लगा है, लेकिन पैनल काम कर रहा है या नहीं, इस पर संदेह बना हुआ है।
पहले इसमें हरी लाइटें जलती थीं, जो अब बंद हैं। ऐसे में यदि किसी कारणवश आग लगती है, तो समय रहते अलार्म बजना भी मुश्किल हो सकता है। सचिवालय में जगह-जगह फाइलों का ढेर और बिजली के तारों का जाल स्थिति को और अधिक जोखिमपूर्ण बना रहा है।
विज्ञापन

फायर सेफ्टी उपकरणों की हालत भी बदतर है। दीवारों पर लगे एबीसी फायर एक्सटिंग्विशर की रिफिलिंग की तारीख बीत चुकी है। मार्च 2025 में रिफिल होने वाले इन उपकरणों को अब तक दोबारा भरवाया नहीं गया है। इन्हें रिफीलिंग नौ मार्च को कराया जाना था।
इसके अलावा आग बुझाने के लिए लगाई गई पाइपलाइन के नोजल टूटे हुए हैं, जिससे आपात स्थिति में इनका उपयोग करना लगभग असंभव हो जाएगा। सचिवालय की सुविधाएं भी दम तोड़ती नजर आ रही हैं। पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल तक जाने के लिए कर्मचारियों और आगंतुकों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, क्योंकि पीछे लगी दोनों लिफ्ट लंबे समय से बंद पड़ी हैं।
हालांकि प्रशासन ने निर्माण कार्य का हवाला देते हुए नोटिस लगाया है। सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब स्थिति में है। सचिवालय के पिछले हिस्से में कूड़ा बिखरा पड़ा है। कर्मचारी चाय पीने के बाद डिस्पोजेबल कप इधर-उधर फेंक देते हैं। दीवारों पर जाले लगे हुए हैं।
अंदर के फ्लोर पर माचिस की तीलियां, बीड़ी और तंबाकू के अवशेष साफ तौर पर दिखाई देते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां धूम्रपान पर रोक सिर्फ कागजों तक सीमित है। हैरानी की बात यह भी है कि दूसरे तल पर तंबाकू सेवन निषेध का बोर्ड लगा होने के बावजूद एक कर्मचारी दीवार की ओट में बीड़ी पीता नजर आया।
विज्ञापन

डीसी ने कुछ दिन पहले ही जिला सचिवालय का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने टूटी कुर्सियों को बदलवाने, मरम्मत करने को कहा है। लिफ्ट निर्माण कार्य के चलते बंद की हुई है। वहीं फायर सिलिंडर को भी जल्द ही रिफिल करवा दिया जाएगा। सचिवालय में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - राशिद खान, जिला नाजर।

बिजली व नेटवर्किंग तार का जाल। संवाद

बिजली व नेटवर्किंग तार का जाल। संवाद

बिजली व नेटवर्किंग तार का जाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें