जगाधरी। सीआईएससीई रीजनल क्रिकेट टूर्नामेंट करनाल के आदर्श स्कूल में करवाया गया। प्रतियोगिता 29 व 30 अगस्त को करवाई गई। प्रतियोगिता में शहर के सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल की टीम ने अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में पदक जीते हैं। इस दौरान अंडर-19 आयु वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता है। स्वर्ण पदक विजेता टीम का चयन सीआईएससीई की राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहीं, अंडर-17 आयुवर्ग की टीम ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने स्कूल की मुख्य कोच पूनम भंडारी और रजनीश कालिया के नेतृत्व में भाग लिया था। टीम ने प्रतियोगिता में सिर्फ दोहरे पदक जीत और राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अंडर-19 की टीम के खिलाड़ी जल्द ही राष्ट्रस्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की तिथि काउंसिल की ओर से जारी की जानी है।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के डे-नाइट मैच करवाए गए थे। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत व आपसी तालमेल से यह ऐतिहासिक जीत जिले के नाम हुई है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने खिलाड़ियों, कोचों व खेल प्रेमियों को बधाई दी।