जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते जिला उपायुक्त मुकुल कुमार।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
बड़ी छावनी अयोध्या सेवा समिति जगाधरी द्वारा रोजाना 865 भोजन के पैकेट तैयार करके जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए गोमती मोहल्ला सिविल लाइन, राजा गार्डन कॉलोनी और सब्जी मंडी एसोसिएशन जगाधरी की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। संदीप गोयल ने बताया कि इस हवन में आहुति डालने के लिए किसी को किसी तरह से बाध्य नहीं किया जा रहा हैं, जिसकी जितनी इच्छा होती है सहयोग कर दिया जाता है। बुधवार को जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने समिति द्वारा तैयार किए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीसी मुकुल कुमार के साथ एसडीएम दर्शन कुमार, डीडीपीओ, डीआरओ शंकर गोयल भी मौजूद रहे। इस दौरान डीसी ने ना केवल भोजन की गुणवत्ता को जांचा, बल्कि अपने हाथों से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित भी किया। डॉ एसके गुप्ता ने बताया कि जिला उपायुक्त की टीम ने सेवा कर रहे सभी लोगों का हौंसला भी बढ़ाया। मौके पर सब्जी मंडी प्रधान राज कुमार सैनी, राजीव मलिक, राजन कुमार, अनिल गोयल, प्रवीण गोयल, दीपक गर्ग, राकेश रोहिल्ला, स्वाति, माम चंद, मुकेश, संदीप गोयल मौजूद रहे।