फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की सीमाएं सील, कारों से मिले लाखों रुपये

Mon, 06 May 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी (यमुनानगर)। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस ने जिले की तमाम सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी है। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सीआरपीएफ कर्मचारियों को भी लगाया गया है। वहीं इसी कड़ी के तहत शनिवार की रात ताजेवाला नाका पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस व स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने एक कार से दो लाख 60 हजार की नकदी बरामद की।
चालक चिट्टा मंदिर निवासी रजनीश अग्रवाल से बरामद इस नकदी के बारे में पूछा गया तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। वहीं बूड़िया चौक के पास नाकाबंदी के दौरान कार चालक बूड़िया के मनोज कुमार को रोका गया। तलाशी में एक लाख 75 हजार रुपये बरामद हुए। वह भी नकदी से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि मनोज कुमार की जगाधरी में वर्धमान एजेंसी के नाम से फर्म है। उनसे बरामद नकदी काे ट्रेजरी में जमा कराया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार रक्षक विहार नाका पर टीम ने क्रेटा कार सवार कमलदीप से दो लाख 99 हजार रुपये की नकदी बरामद की। वहीं कलानौर बार्डर पर सदर यमुनानगर थाना पुलिस की टीम ने होंडा इमेज कार में आ रहे मोहम्मद रिहान से दो लाख 73 हजार रुपये बरामद किए। उन्हें भी ट्रेजरी में जमा कराया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने एक अन्य कार से दो लाख रुपये की नकदी बरामद की है। कार चालक महलांवाली गांव से जगाधरी मजदूरों की पेमेंट लेकर आ रहा था जिसे रोकने पर यह राशि बरामद की। हालांकि पुलिस ने कार चालक को नकदी संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के बारे में कहा गया, लेकिन वह मौके पर दिखा नहीं सका।
विज्ञापन

प्रतापनगर में 369750 रुपये बरामद
प्रतापनगर। इसी प्रकार प्रतापनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ताजेवाला नाके से 3 लाख 69 हजार 750 रुपए नकदी बरामद की है। जिसे ट्रेजरी में जमा करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मालिक की तरफ से सभी कागजात पेश कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस व चुनाव आयोग की टीम ने गश्त के दौरान रजनीश अग्रवाल को लगभग 3 लाख 69 हजार 750 रुपए के साथ पकड़ा था। पुलिस छानबीन में पाया गया कि यह पैसे चुनाव खर्च के लिए नहीं बल्कि चौहान पेपर मिल चिट्टा मंदिर के थे। जिनको इनका नौकर रजनीश दुकानों से इकट्ठे करके लाया था। पुलिस व चुनाव आयोग की तरफ से इन पैसों को ट्रेजरी में जमा करवा दिया गया है जहां पर मालिक कागजात दिखाकर अपने पैसे ले लेगा। संवाद

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें