फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने किया कारागार का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय दीपक अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी माननीय अरविंद कुमार ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर पहुंचकर कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों को दिए जाने वाले निशुल्क कानूनी सहायता, अस्पताल, दवाईयों की गुणवत्ता व पुस्तकालय के स्तर की जांच की। उन्होंने कैदियों को परोसेे जाने वाले खाने की खुद खा कर जांच की। उन्होंने कैदियों को संबोधित करते हुये कहा कि डीएलएसए की सहायता से कोई भी कैदी निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है, तथा उनके चल रहे केस के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है और फैसले की अपील उच्च न्यायालय में दायर करा सकता है। जांच के दौरान सभी सुविधाओं की गुणवत्ता ठीक पाई गई। इस दौरान विभाग व जिला कारागार के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें