फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बने 16 केंद्रों पर एचएसएससी की परीक्षा आज

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को सुबह 11 से दोपहर 12:15 बजे जिले में बने 16 परीक्षा केंद्रों पर बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसमें प्रदेशभर से करीब 4300 महिला परीक्षार्थी हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। परीक्षा को लेकर डीसी रोहतास सिंह खरब ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में परीक्षा अधीक्षकों व ड्यूटी मजिस्ट्रेटों समेत प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डीसी रोहतास सिंह खरब ने कहा कि परीक्षा में पुलिस, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग या परीक्षा केंद्र का कोई भी व्यक्ति बिना ड्यूटी पास के परीक्षा केंद्र में नहीं जाएगा। साथ ही कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने पास मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाएगा।  उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी ड्यूटी में कोई कोताही न बरते। मौके पर नगराधीश भारत भूषण कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें