फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर हरियाणा चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीस के प्रधान राज चावला ने जरूरतमंदों के लिए 50 और उद्योगपति भारत अग्रवाल ने 20 पैकेट राशन के दिए। राज चावला ने बताया कि प्रत्येक पैकेट में एक परिवार के चार सदस्यों के लिए 12 दिन का राशन है। एक किट में 10 किलो आटा, 3 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 लीटर तेल व अन्य मसाले हैं। भारत अग्रवाल ने कहा कि सरकार जरूरतमंदों के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है और हर किसी को अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की मदद जरूर करनी चाहिए।राज चावला ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने घर से निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क पहनने से ही संक्रमण से बचा जा सकता हैं। उन्होंने लोगों से अपील करी कि सोशल डिस्टन्सिंग बनाए रखें, तभी कोरोना का चक्र तोड़ने में हम सब कामयाब होंगे। मौके पर सुमीत गुप्ता, आदित्य चावला और विभोर पहुजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें