फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

Sat, 07 Sep 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला, डॉ. जतिन मनोचा, डाइटीशियन रीमा बैरी के साथ-साथ लॉयंस क्लब के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती बच्चों व मरीजों को फल वितरित किये। डॉ. दिव्या मंगला ने कहा कि आज कल की जीवन शैली में आमतौर पर लोग घर का बना पोषक आहार ना खाकर बाजार का जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जंक फूड व पैक्ड फूड से बच्चों व बड़ों में कई प्रकार स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। जिससे सुस्ती, दिन भर बदन दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पडता है, खाद्य समस्या के चलते व्यक्ति में हीमोग्लोबिन की कमी आ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खून में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है। अतः इसी कारण आज मरीजों व बच्चों में फल वितरण कर उन्हें पोषक आहार बारे जानकारी भी प्रदान की गई है। रीमा बैरी ने बताया कि बच्चों को फास्ट फूड या पैक्ड फूड ज्यादा पसंद आता है, जिसके कारण भी बच्चों में आयरन की कमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें