भोजन के पैकेट वितरित करते समिति सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर। अग्रवाल सेवा समिति द्वारा मायापुरी कॉलोनी के 230 गरीब व जरूरतमंद परिवारों को पका हुआ खाना व राशन सामग्री वितरित की गई। समिति के अध्यक्ष जेपी मित्तल ने बताया कि कान्सेपुर शिवानंद स्कूल के प्रांगण में 230 परिवारों को तैयार भोजन व राशन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया और भोजन व राशन सामग्री वितरित किया गया। सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने व बार-बार हाथ धोने के लिए भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह सेवा जब तक लॉकडाउन तब तक जारी रहेगी। किसी भी जरूरतमंद व गरीब परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। सभी जरूरतमंदों की समिति द्वारा मदद की जाएगी। इस मौके पर अमरनाथ बंसल, सुरेश गर्ग, दलजीत सिंह, जसविंदर अग्रवाल, वरुण शर्मा ने सहयोग दिया।