सब्जी मंडी में सब्जी की रेहङी पर कोरोना से बचाव का पोस्टर लगाते संस्था सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
सेव लाइफ संस्था ने सब्जी मंडी में रेहड़ी चालकों को मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने वितरित किए। साथ ही उनकी रेहड़ियों पर कोरोना से बचाव संबंधी पोस्टर भी लगाए। ताकि वह और लोगों को भी जागरूक कर सके। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह जब भी सब्जी बेचे तो सोशल डिस्टेंस का जरूर ध्यान रखे। मौके पर संदीप, संजय, शशी गुप्ता, नरेंद्र बक्शी, सतीश, राम नाथ बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।