फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
Dissatisfied with the action of the police, the family created a ruckus in the police station - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
साढौरा। दूरभाष केंद्र के पास रहने वाले धर्मपाल की बेटी द्वारा जयमल कॉलोनी वासी पति जयंचद, सास बॉबी व ससुर रामपाल के खिलाफ चार अगस्त को दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी गई थी। आरोप है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार के लोगों ने रविवार को साढौरा थाना में आकर हंगामा कर दिया और दरी बिछाकर पुलिस के खिलाफ नारेेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दल के नेता के दबाव में आकर उचित कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

धर्मपाल ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तीन साल पहले जयमल कॉलोनी के जयचंद से हुई थी। आरोप है शादी के कुछ समय बाद ही बेटी को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी बेटी द्वारा बेटी को जन्म देने के बाद तो उस पर अत्याचार और बढ़ गए। धर्मपाल का आरोप 26 जुलाई को तो आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इस मामले को निपटाने के लिए तीन अगस्त को हुई पंचायत के दौरान ही धर्मपाल व उसकी बेटी के साथ दामाद जयचंद ने मारपीट की। इस बारे में धर्मपाल की बेटी ने पुलिस को शिकायत की।
पिता ने राजनीतिक दल के दबाव में उचित कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
धर्मपाल का आरोप है कि राजनीतिक दल के दबाव में पुलिस ने न तो दहेज उत्पीड़न और न ही पंचायत में हुई मारपीट के मामले में कोई सुनवाई की। इस बारे में उचित कार्रवाई करने के लिए लोगों ने शनिवार को दबाव बनाया तो पुलिस ने जयचंद, रामपाल व बॉबी के विरुद्ध दफा 107-151 की ही कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने रविवार की सुबह थाने पर पहुंचकर हंगामा किया और थाने के गेट के सामने दरी बिछाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दो घंटे तक तक हुई नारेबाजी के बाद एसएचओ धर्मपाल द्वारा कानून अनुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही हंगामा कर रहे लोग वहां से जाने को राजी हुए। मौके पर पार्षद सिकंदर सैनी, पार्षद देवेंद्र सैनी, पार्षद जगदीश, राजू सैनी, मंगतराम सैनी, रमेश दहिया, अरुण जैन, परमजीत सिंह परभौली, संदीप सैनी, धर्मपाल व गुरुनाम भी साथ रहे।
विज्ञापन

धर्मपाल और उसकी बेटी द्वारा दी गई शिकायत पर कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है। उनकी बाकी शिकायतों पर भी कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस किसी भी तरह के दबाव में नहीं है।
विज्ञापन

-धर्मपाल, एसएचओ, साढौरा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें