फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सास से दुखी होकर फंदे पर झूल गया युवक

Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना के केस से आहत युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने मोबाइल पर वीडियो बनाया है। वीडियो में वह कह रहा है कि मैं पतंजीत सिंह सास की वजह से मर रहा हूं। पत्नी और उसकी मां ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर रखा है।
एकता विहार कालोनी निवासी 27 वर्षीय पंतजीत सिंह फव्वारा चौक स्थित हार्डवेयर की दुकान पर कार्य करता था। उसकी दो वर्ष पहले कालोनी की ही नरेंदर कौर उर्फ निशा से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। उसने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। दोनों के बीच तलाक का केस भी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मंगलवार को इस केस में सुनवाई होनी थी। इस केस को लेकर ही वह परेशान था। उसकी मां जसविंद्र कौर का कहना है कि सोमवार की रात को बेटा खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया था।
विज्ञापन

सुबह वह साढ़े आठ बजे तक भी कमरे से बाहर नहीं आया तो छोटे बेटे ने रोशनदान से झांककर देखा। अंदर वह फंदे पर लटका हुआ था। आरोप है कि बेटे को उसकी पत्नी व सास सुमनप्रीत ने बड़ा दुखी कर रखा था। उस पर तलाक का केस किया हुआ था। बेटे को धमकी देती थी कि उसे कहींका नहीं छोड़ेंगे। इसी से आहत होकर उसके बेटे ने आत्महत्या की है। फर्कपुर थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि मृतक के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। परिजन ने जो भी आरोप लगाए हैं। उनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें