फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हड़ताल के बीच कूड़ा उठान पर विवाद, सड़क पर खाली कराईं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

Mon, 31 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कूड़े की ट्राली को खाली कराते हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कूड़ा उठान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में कई स्थानों पर कूड़ा उठा रहे एजेंसी के कर्मचारियों का विरोध किया।
इंडस्ट्रियल एरिया, स्टेशन रोड, जगाधरी रोड पर कूड़ा उठाने पहुंचे डोर-टू-डोर एजेंसी के कर्मचारियों के साथ उनकी बहस भी हुई। हड़ताली कर्मचारियों ने कूड़े से भरी कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही खाली करवा दिया। इससे सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए और शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दी।
विज्ञापन

गत सप्ताह पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठान करवाए जाने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था कुछ हद तक सुधरी थी, लेकिन रविवार को दोबारा जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। यदि यही स्थिति आगे भी जारी रही तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों का मानना है कि यदि शहर से नियमित रूप से कूड़ा उठने लगा तो उनके अब तक के संघर्ष का उद्देश्य कमजोर पड़ जाएगा। इसी कारण उन्होंने कूड़ा उठान का विरोध तेज कर दिया है। स्थिति को देखते हुए अब कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तैनाती भी की जा रही है। कर्मचारी उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके आगे-पीछे पुलिसकर्मी चल रहे हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को लगातार 25वें दिन जारी रही।
कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्षता नगर पालिका शाखा प्रधान पपला और अग्निशमन जिला उपप्रधान वीरेंद्र धीमान ने की। संचालन पालिका शाखा सहसचिव संजीत और अग्निशमन जिला कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने किया।
नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मानी गई मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा। सरकार 13 मई को हुए समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने मांग की कि समझौते में मानी गई मांगों के संबंध में लिखित आदेश जारी किए जाएं। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि पालिका और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल अब दो सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

लोगों को पर्चे बांटकर रखी अपनी बात
कर्मचारियों ने नगर निगम से वर्कशॉप रोड और बस स्टैंड होते हुए वापस नगर निगम तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच पर्चे बांटकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी बात रखी। शाखा प्रधान पपला ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय पुलिस के जरिए आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।

कूड़े की ट्राली को खाली कराते हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें