फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, दंपति व बेटे समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के गुरु अर्जुन नगर में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। एक पक्ष के यहां लगे मजदूर से तंबाकू दूसरे पक्ष के सरदार के ऊपर गिरने पर विवाद हुआ। जिससे गाली गलौज हो गई। आरोप है कि बीच बचाव में परिवार के लोग आए तो सरदार ने कृपाण निकाल कर हमला कर दिया। जिसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

गुरु नानकपुरा निवासी अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर निर्माण के लिए मजदूर लगा रहे है। इस दौरान एक मजदूर खाने के लिए तंबाकू बना रहा था। जिसको लेकर उनके ही चाचा के लड़के ने आरोप लगा दिया कि उसके ऊपर तंबाकू डाला गया है। वह गाली गलौज करने लगा। उसे समझाने लगे तो वह मारपीट पर उतर आया। उसने कृ़पाण निकाल ली। बीच बचाव में आए रामचंद्र, उनका बेटा सुभाष व पत्नी उषा पर भी उसने कृपाण से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। वहीं इस झगड़े में सरदार को भी चोट लगी है। दोनों पक्षों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें