फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पार्टी के बाद दो पक्षों में विवाद, युवक के सिर में डंडे व ईंटें मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जन्मदिन पार्टी के बाद रेस्टोरेंट में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर चार युवकों ने सिर पर डंडे और ईंटों से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मी गार्डन निवासी विजय कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका वाहनों के सेल परचेज का काम है। 24 नवंबर को वह अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में कन्हैया साहिब चौक स्थित देवी लाल मार्केट स्थित पब्जी रेस्टोरेंट में आया था। उसके साथ उसका दोस्त आईटीआई निवासी गौरव भी था। जन्मदिन पार्टी में केक काटने के बाद जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकलने लगा तो उन्हें वहां कई लड़के खड़े मिले, जिन्होंने शराब पी रखी थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने शराब पीकर उनके साथ गाली गलौज की, जिसके बाद उनके बीच बहस बढ़ गई। तभी उसके जानकार बैंक कॉलोनी निवासी सागर राणा ने उन्हें समझाया। लेकिन आरोपी नहीं माने। बहस बढ़ने पर आरोपी तिगरा निवासी रजत राणा, टोडरपुर निवासी पंकज, आजाद नगर निवासी अर्पित व कन्नू ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर में लोहे की पाइप, ईंटों व अन्य हथियारों से वारकर उसे लहूलुहान कर दिया। सिर में चोटें लगने से वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने लातों, मुक्कों व डंडों से उसकी छाती व अन्य जगह वार किए। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके दोस्त मनीश, गौरव व सागर ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें