फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निरीक्षण में नाला बंद मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 29 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में बंद नाला खुलवाने के लिए सीएसआई को निर्देश देतीं मेयर व आयुक्त। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने जगाधरी क्षेत्र के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड-पांच स्थित अशोक विहार कॉलोनी के पास जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-73 पर एक नाला बंद मिला, जिस पर मेयर और नगर निगम के आयुक्त ने नाराजगी जताई।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बंद पड़े नाले को जल्द खुलवाया जाए, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारू बनी रहे और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने कहा कि मानसून से पहले शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाली जा रही गाद को तुरंत उठाया जाए। साथ ही नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का निर्देश दिया।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि जिन क्षेत्रों में जलनिकासी की समस्या अधिक रहती है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। निगम की टीमें लगातार फील्ड में कार्य कर रही हैं और सभी नालों की गहराई तक सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जहां भी कोई बाधा मिले, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आयुष विभाग के पूर्व निदेशक सतपाल बहमनी, पार्षद भानू प्रताप, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता गगन संधू, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज और सहायक सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें