फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हिंदू सम्मेलन की तैयारी पर किया विचार विमर्श

Sat, 10 Jan 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन क्षेत्र में 22 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार को सीए रजनीश गर्ग के छोटी लाइन स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 फरवरी को होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करना और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सेवाराम, धर्म जागरण समन्वयक विभाग सह संयोजक पंडित उदयवीर शास्त्री, मार्केट कमेटी यमुनानगर के चेयरमैन राकेश त्यागी, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रोजी मलिक आनंद, डीएवी महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य विभा गुप्ता, इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा के अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, वृद्ध आश्रम जगाधरी के अध्यक्ष दविंद्र चावला सहित अनेक सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यक्रम की प्रकृति, संभावित वक्ताओं और आयोजन की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उदयवीर शास्त्री ने बताया गया कि यह सम्मेलन किसी एक बैनर या राजनीतिक दल के तहत नहीं, बल्कि पूरे समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े हिंदू भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में यह भी बताया गया कि मॉडल टाउन क्षेत्र में होने वाला यह सम्मेलन पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी मंदिरों, मंदिर समितियों, कीर्तन मंडलियों, शिक्षण संस्थानों और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। आयोजकों का कहना है कि इन सम्मेलनों से हिंदू समाज में एकता और जागरूकता का संदेश जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें