गांव बपौली में बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे समाज के लोग। आयोजक
रादौर। हरियाणा वाल्मीकि महासभा की बैठक का आयोजन जिला प्रधान ओमपाल बापौली की अगुवाई में किया गया। बैठक में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका के सम्मान में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 जून को सुबह नौ बजे शहर के सफल पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संवाद