एसडीएम विश्वनाथ का स्वागत करते प्रिंसिपल व अन्य। डीआईपीआरओ
जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर में जिला आत्मनिर्भर शिक्षुता बैठक बुधवार को हुई। बैठक जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने किया। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों एवं निजी प्रतिष्ठानों के लगभग 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें आत्मनिर्भर शिक्षुता को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की और प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे बताया गया। चंद्रपुर वर्कस के एचआर मैनेजर ललित व जिला उद्योग भारती प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे बताया। बैठक में एपीओ निर्मल कुमार ने जिले में तैनात शिक्षुओं की स्थिति व उनके कार्यों की जानकारी दी और प्रतिक्रियाओं के बारे बताया। बैठक में जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी आईटीआई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदीप कुमार, शिक्षुता अनुदेशक ने शिक्षुकों को प्रदान किए जाने वाले स्टाइपेंड व संबंधित प्रावधानों पर प्रकाश डाला। बैठक में शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी किरण पाल सिंह, जेएपीओ राम दत्त, शिक्षुता अनुदेशक राकेश कुमार सहित आईटीआई का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
एसडीएम विश्वनाथ का स्वागत करते प्रिंसिपल व अन्य। डीआईपीआरओ