फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्यांग मतदाता ईसीआई सक्षम एप का लें लाभ

Wed, 15 May 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है। यह मोबाइल एप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है। दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है। इसके अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें