अनाज मंडी का दौरा करते अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा रोजगार विभाग हरियाणा के महानिदेशक, मुख्यमंत्री सुशासन कार्यक्रम के परियोजना निदेशक तथा बेटी बचाओ- बेटी पढाओ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. राकेश गुप्ता ने नई अनाज मंडी जगाधरी, गेहूं परचेज केन्द्र लक्कड़ मंडी मानकपुर, अनाज मंडी बिलासपुर तथा गेहूं परचेज केन्द्र अन्नपूर्णा राइस मिल मारवा खुर्द का दौरा किया व गेहूं खरीद कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बातचीत की व उनकी समस्याएं भी सुनी। डा. राकेश गुप्ता ने अनाज मंडियों के अलावा गेंहू खरीद के लिए बनाए गए गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों, आढ़तियों व मजदूरों से सामाजिक दूरी बनाए रखने व मास्क पहनने की अपील की। इस अवसर पर उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, जगाधरी एसडीएम दर्शन कुमार, बिलासपुर एसडीएम नवीन आहूजा, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी नमन जैन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी तथा गेहूं खरीद कार्यों में लगी एजेंसियों के अधिकारी व मार्केट कमेटियों के सचिव, सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर, आलिम आईसीए तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।