फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आवाजाही में परेशानी, पैदल पुल की दरकार

Tue, 25 Feb 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड-18 में बड़ी समस्या आवाजाही में हो रही परेशानी का है। चूंकि वार्ड के आधे से ज्यादा क्षेत्र को शहर से जोड़ते फर्कपुर रेल फाटक का रास्ता रेलवे द्वारा छह वर्ष पहले बंद कर दिया गया। वाड के लोग पैदल पुल बनाने की मांग उठा रहे हैं।
हालांकि फाटक का रास्ता बंद करने के साथ ही जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के समीप अंडरपास बनाया गया, पर यह बंद किए फाटक से आधा किमी. दूर है। इससे यहां से आने-जाने में अतिरिक्त समय जाया होने के साथ लोग अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं। साथ ही फाटक बंद होने के बाद से फर्कपुर के रास्ते लगतीं 200 दुकानों पर काम आधा रह गया है।
विज्ञापन

इन्हीं दिक्कतों के विरोध में दुकानदार व निवासी फर्कपुर व सचिवालय में प्रदर्शन करने सहित गत लोस चुनाव के बहिष्कार का एलान कर चुके हैं, बावजूद इसके उनकी बंद फाटक या वर्कशॉप स्टेशन पर पैदल पथ पुल बनाने की मांग पूरी नहीं हो पाई। इस परेशानी को निवासी निगम चुनाव में मुद्दा बना रहे हैं, वहीं ठप जल निकासी व गंदगी जैसी दिक्कतें भी गिना रहे हैं। इनके लिए पार्षद प्रत्याशियों समक्ष समाधान की गुहार लगा रहे हैं।
अक्तूबर-2018 के नगर निगम चुनाव में वार्ड एससी रिजर्व रहा। तब यहां से भाजपा की कुसुमलता पार्षद बनीं। इससे पहले कुसुमलता के पति कर्मवीर गोंदवाल वार्ड से पार्षद रहे। इस बार वार्ड अनारक्षित है, जिससे वार्ड में पार्षद चुनाव के समीकरण बदल गए। भाजपा से उज्ज्वल ठाकुर वार्ड से पार्षद प्रत्याशी हैं। कांग्रेस से तरसेम सिंह, आम आदमी पार्टी से रघुबीर सिंह व बसपा से अमन शर्मा भी चुनावी मैदान में हैं।
साथ ही दो आजाद प्रत्याशियों में बलजीत, नम्रता सिंह भी पार्षद बनने की दौड़ में लगे हैं। इस तरह वार्ड अनारक्षित होने व यहां चार दलों व दो आजाद प्रत्याशी उतरने से मुकाबला कड़ा हो गया है। साथ ही पिछले चुनाव से दो बूथ व 1904 मतदाता बढ़ने से भी वार्ड पार्षद चुनाव के परिणाम दिलचस्प रह सकते हैं। यहां अक्तूबर-2018 में जहां 14 बूथ पर 12380 मतदाता थे, वहीं इस बार 16 बूथ पर 14284 मतदाता हैं।
नई वार्डबंदी के बाद क्षेत्र
ससौली, जवाहर नगर, फर्कपुर, फर्कपुर माजरी, पृथ्वीनगर-ए व बी, नानक नगर, नंदा कॉलोनी, आंबेडकर नगर, न्यू नानक नगर, मंडेबर, जोडियों, भूतमाजरा, जामपुर, औरंगाबाद, ईशोपुर, पतासगढ़।
सुषमा जोशी ने बताया कि फर्कपुर रेल फाटक बंद कर अंडरपास बना, पर यह करीब आधा किमी. दूर है। इससे करीब एक किमी. अतिरिक्त आना-जाना पड़ रहा है। इसमें समय जाया होने के साथ अनहोनी का भी डर है। क्योंकि अंडरपास सुनसान जगह पर हैं, जहां शाम बाद अंधेरा रहता है। धुंध के दौरान अंडरपास में लगे लाइट भी काम नहीं आते। अंडरपास पर हर समय सुरक्षा कर्मी होना चाहिए, तभी यहां से आते-जाते सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।
विनोद कुमार ने कहा कि फर्कपुर रेल फाटक बंद होने से दशकों पुराने रास्ते पर लगतीं क्षेत्र की करीब 200 दुकानों पर काम आधा रह गया है। क्योंकि अधिकांश लोग इस रास्ते के बजाय आधा किमी. दूर बने अंडरपास से आ जा रहे हैं। दुकानदारों को आर्थिक नुकसान के साथ निवासियों को चंद कदम दूर वर्कशॉप रेलवे स्टेशन जाने में भी अंडरपास से घूमकर जाने में 15-20 मिनट लग रहे हैं। ऐसे ही रेल लाइन के दोनों ओर से लोगों को अंडरपास से घूम कर आने-जाने में अतिरिक्त समय जाया करना पड़ रहा है।
तिलकराज ने बताया कि बंद किए रेल फाटक या जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर पैदल पथ पुल बनना चाहिए। यही मांग पांच वर्षों से दुकानदार व निवासी कर रहे हैं। इसके लिए कई बार रोष मार्च, प्रदर्शन व गत लोस चुनाव के बहिष्कार का ऐलान भी कर चुके हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। पैदल पथ पुल बनता है तो रेलवे स्टेशन व रेल लाइन के दोनों ओर से लोगों का आना जाना सुगम होगा। साथ ही मंदी देख रहे दुकानदारों की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ने की संभावना होगी।
सन्नी ने कहा कि वार्ड में बंद किए फर्कपुर रेल फाटक के मुद्दे के अलावा गंदगी व ठप जलनिकासी की दिक्कतें भी हैं। खुले स्थानों पर प्लॉटों में कचरा बिखरा आम देखा जा सकता है। जल निकासी के लिए नाले-नालियां व सीवरेज बने हैं, पर वह सफाई न होने से जाम हैं। इससे जल निकासी बार-बार ठप होती है। गंदा पानी गलियों में बहता है। बारिश के दिनों में जलभराव के हालात हो जाते हैं। गंदगी व जलभराव से सेहत पर नुकसान पहुंचता है, चूंकि इससे लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

महेश कुमार ने बताया कि रेल लाइन के दोनों ओर के क्षेत्र को सीधे जोड़ने के लिए फर्कपुर रेल फाटक या जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर पैदल पथ पुल बनना चाहिए। इसकी मांग में दुकानदारों व क्षेत्रवासियों के आंदोलन पर रेलवे व नगर निगम के अफसर निरीक्षण कर गए थे, पर इसके आगे कार्रवाई नहीं हुई। अब नगर निगम चुनाव में मेयर व वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों से इस समस्या का समाधान चाहते हैं। जो भी मेयर व पार्षद बनेगा, उसके समक्ष भी यह मांग पूरी न होने तक लगातार रखी जाएगी।

वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला - कुल
2018- 14 - 6708 - 5672 - 12380
2025- 16 - 7665 - 6619 - 14284
वार्ड-18 के बूथों पर मतदाता
बूथ संख्या - पुरुष - महिला
272 - 339 - 282
273 - 359 - 318
274 - 544 - 462
275 - 583 - 529
276. - 424 - 345
277 - 343 - 306
278 - 660 - 536
279 - 551 - 486
280 - 567 - 508
281. - 699 - 610
282 - 581 - 493
283 - 465 - 410
284 - 431 - 400
285 - 417 - 342
286 - 383 - 336
287 - 319 - 256
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें