कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व सोसाइटी की पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
यमुनानगर। आरोहण वेलफेयर सोसायटी में दिव्यांग बच्चों और महिलाओं की ओर से तैयार किए गए दीयों व कैंडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में लायंस क्लब जगाधरी-यमुनानगर, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल, इनर व्हील क्लब, बलराज हाइड्रो, सुदर्शन फाउंडेशन और अमर ज्वेलर्स सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने बच्चों की ओर से तैयार किए गए उत्पाद देखे और उनका उत्साह बढ़ाया। सेलिब्रिटी गुरमीत चावला, सोशल वर्कर शिवानी जुनेजा के अलावा बॉलीवुड और पॉलीवुड से जुड़े कलाकारों ने भी प्रदर्शनी में पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। संस्था के अध्यक्ष अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष उषा सोनी ने कहा कि प्रत्येक दीया बच्चों की रचनात्मकता का प्रतीक है। संवाद