फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे रोड पर पुलिस गाड़ी का डीजल टैंक लीक

विज्ञापन
डीजल टैंक का पाइप फटने से गाडी को धक्का लगाते पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। चलती हुई पुलिस की गाड़ी का मंगलवार को अचानक डीजल टैंक लीक हो गया। पुलिस की महिंद्रा बोलेरो में सात पुलिसकर्मी सवार थे, जो अग्रसेन चौक से सिविल अस्पताल यमुनानगर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी के पीछे से सड़कों पर लगातार डीजल गिरता देख एक राहगीर ने तुरंत पुलिसकर्मियों को इशारा किया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने बीच सड़क पर ही गाड़ी रोक दी। डीजल रिसाव और संभावित खतरे को देखते हुए हथियारों से लैस पुलिसकर्मी हड़बड़ाहट में गाड़ी से नीचे उतरे और जांच की। इसी दौरान गाड़ी भी बंद पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी में रखा जरूरी सामान बाहर निकाला। बाद में गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह चालू नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को धक्का लगाकर सड़क किनारे किया और कुछ पुलिसकर्मी ऑटो में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विभाग के तेजली निवासी एक एसआई की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। सभी पुलिसकर्मी उनके घर जा रहे थे। रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें