फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन साल तक किया गलत काम, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर तीन साल से गलत काम करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसका गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने बताया कि साल 2021 में उसकी मुलाकात कॉलोनी के ही राकेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अपने झांसे में फंसा लिया। नवंबर 2021 से अब तक आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। आरोपी ने अन्य व्यक्ति से भी उसके साथ गलत काम करवाया। आरोपी के गलत काम करने से वह गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे आरोपी को बताया तो उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसका गर्भपात करवा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें