फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से लाखों के हीरे वाली अंगूठी, बाली चोरी

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जय सिटी निवासी अनुज गर्ग के घर से साढ़े 11 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी व बाली चोरी हो गई। आरोप घर में रसोइये का काम करने वाले अमृत लाल व उसकी भतीजी मधु पर लगा है। घटना के बाद से दोनों आरोपी घर से गायब है। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जय सिटी जगाधरी निवासी अनुज गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को उसकी पत्नी घर में रखी अलमारी में सामान जांच रही थी। इस दौरान उसे अलमारी में रखी करीब साढ़े 11 लाख रुपये कीमत की हीरे की अंगूठी व एक हीरे की सॉलिटेयर बाली गायब मिली। आरोप है कि उनकी अलमारी से गहने उनके रसोइये अमृत लाल व उसकी भतीजी मधु ने मिलकर चोरी किए है। अनुज ने बताया कि आरोपी अमृत लाल ने 11 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक व उसकी भतीजी मधु ने 25 जुलाई से 27 जुलाई तक उनके घर पर काम किया। 30 जुलाई की दोपहर को अमृत लाल मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर घर से निकला था। वह उसकी पत्नी से अपना वेतन भी ले गया था। इसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया। आरोपी व उसकी भतीजी का फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन


गहने और सामान ले गए चोर

बिलासपुर। सैनी मोहल्ला बिलासपुर निवासी निखिल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चौराही रोड पर नीलकंठ नाम से पैलेस है। पैसे के सामने ही उन्होंने मकान बनाया है। रात करीब 11 बजे वह अपने पैलेस से घर आया तो मेन गेट कमरे में रखी दोनों अलमारियों के ताले टूटे मिले। अलमारी से सोने की दो अंगूठियां गायब थी। गैलरी में रखे इनवर्टर बैटरी व अन्य सामान गायब था। बेड में रखा सामान भी बिखरा था। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


कमरे का ताला तोड़कर सामान चुराया
सरस्वती नगर। सरस्वती नगर निवासी राजीव कुमार भाटिया ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव खेड़ा खुर्द में जमीन है। वह शाम को खेत में लगे ट्यूबवेल पर गया तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर से ट्रैक्टर की बैटरी, एक स्प्रे पंप व एक ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक सिस्टम व अन्य सामान चोरी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें