फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ईंट से डायल 112 की गाड़ी का तोड़ा शीशा

Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के पुराना हमीदा में लड़ाई झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने ईंट मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भागने में कामयाब रहा। शहर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर थाने में तैनात एसपीओ भगत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह डायल 112 की गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता है। उसके साथ होमगार्ड शिवकुमार ड्यूटी पर था। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनके पास पुराना हमीदा में झगड़े की सूचना आई। सूचना मिलते ही वह पुराना हमीदा में पहुंचे। झगडचे में तीन व्यक्तियों को चोटें लगी थी।
विज्ञापन

उनके परिजन घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लेकर चले गए थे। जब उसने वापस जाने के लिए अपनी गाड़ी मोडी तो पीछे से एक युवक गालियां देते हुए आया। आरोपी ने आते ही गाड़ी के शीशे पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे उनकी गाड़ी का सामने वाला शीशा टूट गया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

उन्होंने गाड़ी से उतरकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी गगन के रूप में हुई। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी गगन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का का कहना है शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें